Sunita Williams Returns: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस लौटेंगी सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन से अलग हुआ स्पेसक्राफ्ट, कुछ ही समय बाद फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग

- अंतरिक्ष से वापस लौट रही सुनीता विलियम्स
- 3.27 पर धरती पर होगी लैंडिंग
- 5 जून 2024 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची थीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्पेस (अंतरिक्ष) में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी मंगलवार (18 मार्च) को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए।
कुछ समय बाद धरती पर होगी लैंडिंग
चारों के स्पेसक्राफ्ट में सवार होने के बाद सुबह करीब 8.35 पर उसका गेट बंद हुआ। इसके बाद 10 बजकर 35 मिनट पर स्पेस स्टेशन से स्पेसक्राफ्ट अलग हुआ। यह सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा।
पीएम मोदी ने लिखा पत्र
इस बीच भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को वापस धरती पर उतरने के बाद भारत आने का निमंत्रण दिया। इसी महीने की पहली तारीख को लिखे गए इस लेटर को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने भेजा था।
लेटर में पीएम मोदी ने लिखा, आपके लौटने के बाद हम आपको भारत में देखने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी। उन्होंने आगे लिखा, भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 1.4 अरब भारतीयों ने हमेशा आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व किया है। बता दें कि सुनीता 5 जून 2024 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची थीं। वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद 19 मार्च को धरती पर लौटकर वापस आने वाली हैं।
Created On :   19 March 2025 1:51 AM IST