धरती पर वापसी: सुनीता विलियम्स ने नौ महीने बाद रखे धरती पर अपने कदम, देशभर में दौड़ी खुशी की लहर, पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं ने दी बधाई!

सुनीता विलियम्स ने नौ महीने बाद रखे धरती पर अपने कदम, देशभर में दौड़ी खुशी की लहर, पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं ने दी बधाई!
  • नौ महीने बाद धरती पर आईं सुनीता विलियम्स
  • धरती पर हुआ है ग्रैंड वेलकम
  • इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते नौ महीनों से स्पेस स्टेशन पर थे और आज उनकी धरती पर वापसी हुई है। जिसको लेकर पूरी दुनिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के आने पर भारतीय लोग भी काफी ज्यादा खुश हैं। साथ ही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भी अन्य नेताओं ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की ही है साथ ही सुनीता विलियम्स को घर वापसी के लिए बधाईयां भी दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का क्या है कहना?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर उनको बधाई देते हुए लिखा है कि, 'नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के पीछे पूरी टीम को बधाई! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!'

पीएम मोदी का क्या है कहना?

पीएम मोदी ने क्रू-9 को वेलकम बैक कहते हुए अपनी खुशी जताते हुए अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि, 'क्रू-9 का स्वागत है! धरती को आपकी याद आई। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और #Crew9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का असली मतलब क्या होता है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा वेलकम बैक

मल्लिकार्जुन खरगे ने शुभकामनाएं देते हुए किया पोस्ट, उन्होंने कहा कि, 'पृथ्वी पर आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से, मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपके विस्तारित मिशन के सुरक्षित समापन से भारत के 1.4 बिलियन नागरिकों को राहत और खुशी का एहसास हुआ है, जिन्हें आपकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है।'

सीएम हिमंता बिस्वा ने दी शुभकामनाएं

असम के सीएम हिमंता बिस्वा ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, 'धन्यवाद, यह वास्तव में मानवता के उच्चतम बिंदुओं में से एक है, सहनशक्ति और वैज्ञानिक प्रगति का एक बेहतरीन संगम। आपका फिर से स्वागत है।'

यह भी पढ़े -सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी से झुलासन गांव में जश्न का माहौल है, अखंड ज्योत को किया जाएगा विसर्जित

Created On :   19 March 2025 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story