रूस-यूएस दोस्ताना: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनका तस्वीर भेंट की

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनका तस्वीर भेंट की
  • विटकॉफ ने पुतिन की टिप्पणियों को याद किया
  • यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए सऊदी अरब में शांति वार्ता जारी
  • पुतिन कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को भी उपहार दे चुके हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग समझौते को लेकर चल रही वार्ता के बीच में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी एक तस्वीर तोहफे में दी है। इसे पुतिन ने ही बनवाया था।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार पुतिन ने यह तस्वीर इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को मॉस्को में दी थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि की। विटकॉफ भी इसकी चर्चा अपने एक इंटरव्यू में कर चुके है। उन्होंने इसकी सुंदरता बताया साथ ही वो इससे काफी प्रभावित हुए। पुतिन के उपहार को विटकॉफ ने दयालु बताया।

इससे पहले 2018 में, पुतिन ने ट्रंप को एक सॉकर बॉल भेंट की थी, जिसे सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा कारणों के चलते पहले जांचा था। इसके बाद ही ट्रंप ने इस उपहार को अपने बेटे को दिया। आपको बता दें पुतिन इससे पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति को उपहार दे चुके हैं। 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्विटरजलैंड के जिनेवा में एक शिखर समिट में लेखन बॉक्स और पेन गिफ्ट किया था। 2013 में पुतिन ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को चीनी मिट्टी की प्लेटें और एस्प्रेसो कप भेजे थे। इसके अलावा, 2014 में रूसी राष्ट्रपति ने कथित तौर पर जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को उनके 90वें जन्मदिन पर उनकी तस्वीर तोहफे में भेजी थी।

आपको बता दें विटकॉफ ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर रूसी अधिकारियों से चर्चा करने के बाद पुतिन से मुलाकात की। इसी दौरान पुतिन ने विटकॉफ को बताया कि पिछले साल उन्होंने ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी, जब उन्हें मालूम चला था कि पेंसिल्वेनिया में अभियान रैली के दौरान ट्रंप को गोली लगी थी। तब पुतिन ने अपने दोस्त के लिए प्रार्थना कर रहे थे। सऊदी अरब में यूएस अधिकारियों की रूस और यूक्रेन अधिकारियों से शांति वार्ता जारी है।

Created On :   25 March 2025 10:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story