Mehul Choksi Arrest Update: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर खड़े हुए सवाल, बिना इंटरपोल नोटिस और राजनीतिक बात के कैसे पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी?

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर खड़े हुए सवाल, बिना इंटरपोल नोटिस और राजनीतिक बात के कैसे पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी?
  • बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड आई थीं पिछले महीने भारत दौरे पर
  • अपने मंत्रियों के साथ आई थीं राजकुमारी
  • बेल्जियम की राजकुमारी की हुई थी पीएम मोदी से अहम मुद्दों पर चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंक से 13 हजार 5 सौ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा मेहुल चोकसी के बेल्जियम में गिरफ्तार होने पर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक है कि ये कैसे संभव हुआ है। चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का कोई भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी नहीं किया गया था। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, पिछले महीने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड भारत के दौरे पर आई थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

किसके साथ आई थीं राजकुमारी?

बता दें, बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड अपने देश के उप-प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्रियों के साथ अन्य 300 सदस्य भी पिछले महीने एक हफ्ते के दौरे पर आए थे। उस समय राजकुमारी एस्ट्रिड ने पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री राजनाथ सिंह और कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी और अहम मुद्दों पर चर्चा की थी।

किन मुद्दों पर हुई थी चर्चा?

पीएम मोदी और राजकुमारी एस्ट्रिड ने मिलकर बिजनेस, इंवेस्टमेंट, प्रोद्योगिकी, रक्षा, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, कृषि, कौशल, शैक्षणि आदान-प्रदान के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी। लेकिन उस समय मेहुल चोकसी को लेकर किसी भी तरह की बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि राजकुमारी के दौरे से दोनों ही देशों के बीच के संबंध काफी ज्यादा मजबूत हुए हैं और मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी उन संबंधों के चलते ही हो पाई है।

राजनाथ सिंह से क्या हुई थी चर्चा?

राजकुमारी एस्ट्रिड और बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकेन ने मिलकर राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करके अहम मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने खासतौर पर हिंद-पैसिफिक क्षेत्र और विशेष तौर पर समुद्री क्षेत्रों में संबंधों को अच्छे रखने पर जोर दिया था। मुलाकात के समय देशों के बीच रक्षआ औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया था।

हो सकता है मेहुल का प्रत्यर्पण?

भारत और बेल्जियम के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है, लेकिन दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों से मेहुल चोकसी के भारत लाए जाने के आसार हैं। मालूम हो कि, पिछले हफ्ते ही अमेरिका ने मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को प्रत्यर्पण करके भारत लाया गया है।

Created On :   14 April 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story