यूक्रेन का दावा बमबारी में रूस की चौकी को उड़ाया, युद्ध शुरू!

- 1.6 लाख रूसी सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार
- रूस और यूक्रेन में महायुद्ध शुरू!
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनातनी के बीच चौकानें वाली खबरें आ रही हैं। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या रूस और यूक्रेन में महायुद्ध शुरू हो गया है? बीते सोमवार को रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने बमबारी में उसकी सीमा चौकी को उड़ा दिया है।
वहीं इससे पहले यूक्रेन ने भी रूस पर कई बार आरोप लगाया है कि रूसी समर्थित अलगाववादियों ने उसके लोगों पर गोलीबारी की है। हालांकि रूस की तरफ से पहली बार यूक्रेन पर आरोप गढ़ा गया है कि उसके द्वारा की गई बमबारी में रूस की संघीय सुरक्षा सेवा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीमा चौकी को नष्ट कर दिया है।
क्यों डर सता रहा पश्चिमी देशों को?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनातनी के बीच पश्चिमी देशों को डर सता रहा है। पश्चिमी देशों का मानना है कि हाल के दिनों में यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों का जमावड़ा एक आक्रमण का संकेत दे रहा। पश्चिमी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि करीब 1.6 लाख रूसी सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं।
यूक्रेन ने तो यूरोपीय संघ द्वारा रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की मांग की है ताकि यह दिखाया जा सके कि वह युद्ध को रोकने के लिए गंभीर है। पश्चिमी देशों का कहना है कि अगर युद्ध जैसी स्तिथि उत्पन्न होती है तो वे मास्को के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाएंगे। हालांकि रूस किसी भी तरह की युद्ध जैसी योजना को इंकार कर रहा है लेकिन व्यापक सुरक्षा गारंटी चाहता है।
यूक्रेन ने यहां किया हमला
रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक सिक्योरिटी सर्विस ने एक बयान में कहा है कि 21 फरवरी को सुबह करीब 9 बजकर 50 बजे (0650 GMT), यूक्रेन से दागे गए एक अज्ञात प्रक्षेप्य ने रूसी-यूक्रेनी सीमा से लगभग 150 मीटर की दूरी पर रोस्तोव क्षेत्र में FSB सीमा रक्षक सेवा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीमा चौकी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। रूस के इस दावे के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है।
Created On :   21 Feb 2022 5:42 PM IST