डोमिनिकन रिपब्लिक में दर्दनाक हादसा: सैंटो डोमिंगो का नाइटक्लब बना 'मौत का कॉन्सर्ट', अचानक टूटी छत, 79 लोगों की हुई मौत, 160 से ज्यादा घायल

सैंटो डोमिंगो का नाइटक्लब बना मौत का कॉन्सर्ट, अचानक टूटी छत, 79 लोगों की हुई मौत, 160 से ज्यादा घायल
  • डोमिनिकन रिपब्लिक में दर्दनाक हादसा
  • नाइटक्लब में कॉन्सर्ट के दौरान टूटी छत
  • हादसे में 79 लोगों की मौत, 160 से अधिक घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोमिनिकन रिपब्लिक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार रात को नाइटक्लब में अचानक छत टूट गई। इस हादसे में 79 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 160 से अधिक लोग घायल हो गए।

नाइटक्लब की छट टूटने से हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान क्लब में 500 से 1000 लोग मौजूद थे। क्लब में छत के गिरने से भगदड़ मच गई। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लब में रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

घटना के बारे में आपातकाली अभियान केंद्र के प्रमुख जुआन मैनुअन मेंडेज ने जानकारी साझा की। उन्होंने मलबे के नीचे कई लोगों के जिंदा होने की आशंका जताई है। मेंडेज ने कहा, "हम तब तक कोशिश करते रहेंगे जब तक हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लेते।" उन्होंने बताया कि क्लब की छत टूटने से अब तक 44 लोगों से ज्यादा मरने की पुष्टि की जा चुकी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मारे गए लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में पूर्व मेजर लीग बेसबॉल खिलाड़ी ऑक्टेवियो डोटेल की मौत हो गई है।

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

दरअसल, नाइटक्लब में यह हादसा फेमस मेरेंग्यू सिंगर रूबी पेरेज की परफॉर्मेंस के दौरान हुआ। उनके मैनेजर एनरिक पॉलीनो ने बताया कि कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की रात करीब 12 बजे शुरू हुआ था। इसके एक घंटे बाद नाइटक्लब की छत गिर गई। इस हादसे में सिंगर रूबी पेरेज की भी मौत हो गई। मैनेजर पॉलीनो ने बताया, "यह सब अचानक हुआ। पहले तो लगा कि भूकंप आया है। मैंने जैसे-तैसे एक कोने में जाकर अपनी जान बचाई।" इस हादसे के बाद पॉलीनो की शर्ट खून से सनी हुई थी।

डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने नाइटक्लब हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ है। हम शुरुआत से ही हर मिनट इस घटना पर नजर बनाए हुए है।"

राष्ट्रपति ने बताया कि सभी बचाव एजेंसियां लगातार मेहनत कर रही हैं जिससे घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। अबिनाडर खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और अपने प्रियजनों को खोज रहे लोगों से बात की। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। फिलहाल यह साफ नहीं है कि नाइटक्लब की छत क्यों गिरी। इसके बाद से ही जांच जारी है।

Created On :   9 April 2025 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story