Global Coronavirus: दुनिया में 14 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 30 लाख के पार मौत, अमेरिका-भारत की स्थिति गंभीर

- अमेरिका
- भारत
- ब्राजील की स्थिति सबसे गंभीर
- दुनिया में 14 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित
- दुनिया में 30 लाख से कोरोना संक्रमितों की मौत
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है। अमेरिका, फ्रांस, रूस, भारत, ब्राजील, तुर्की, ब्रिटेन समेत कई देशों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 करोड़ 44 लाख 55 हजार 684 पर पहुंच गया है। वहीं, इस वायरस से अब तक 30 लाख 71 हजार 798 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक कोरोना के ग्लोबल केस 14 करोड़ 44 लाख 55 हजार 684 और मौतें 30 लाख 71 हजार 798 हैं। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 3 करोड़ 18 लाख 62 हजार 76 मामलों और 5 लाख 69 हजार 407 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 1 करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।
इन देशों में कोरोनावायरस के आंकड़े
देश का नाम | कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या | कोरोना से मृत लोगों की संख्या |
अमेरिका | 32,602,051 | 583,330 |
भारत | 15,930,965 | 184,672 |
ब्राजील | 14,122,795 | 381,687 |
रूस | 4,727,125 | 106,7 |
पेरू | 1,628,519 | 54,285 |
स्पेन | 3,347,512 | 76,328 |
चिली | 1,060,421 | 24,108 |
ब्रिटेन | 4,365,461 | 1,27,040 |
मैक्सिको | 2,267,019 | 2,06,146 |
इटली | 3,736,526 | 1,13,579 |
ईरान | 2,029,412 | 64,039 |
फ्रांस | 5,296,222 | 101180 |
सऊदी अरब | 396,758 | 6,737 |
तुर्की | 3,745,657 | 33,454 |
Created On :   22 April 2021 12:02 PM IST