काबुल शहर में नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, कई लोगों के मरने की आशंका

- 12 दिसंबर को एक होटल में हुआ था हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल शहर में एक मस्जिद में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। हालांकि मौतों की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। मस्जिद में हुए धमाका काबुल शहर के पश्चिमी जिले कोहत-ए-सांगी में नमाज के दौरान हुआ। आत्मघाती हमलों की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है।
2021 में अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के बाद अफगानिस्तान में आतंकवादी संगठन तालिबान की सत्ता है, और वहां आईएसआईएस जैसे खूंखार आतंकी संगठन भी सक्रिय हैं।
आपको बता दें इससे पहले भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते 12 दिसंबर को भी एक होटल में धमाका हुआ। जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भले ही समय समय पर देश में सुरक्षा की बेहतर और मजबूत व्यवस्था करने की बात कहता रहता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। और तालिबान सरकार सुरक्षा पर विफल नजर आती है। अफ़ग़ानिस्तान में कई जगह पर हुई गोलीबारी और धमाके होने का क्रम सरकार की नाकामी को बताता है।
Created On :   23 Dec 2022 6:06 PM IST