ISIS ने ली श्रीलंका ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए हमले का बदला लिया
![ISIS Takes responsibility for Sri lanka serial blasts ISIS Takes responsibility for Sri lanka serial blasts](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/isis-takes-responsibility-for-sri-lanka-serial-blasts1_730X365.jpg)
- 500 से ज्यादा लोग घायल
- मरने वालों की संख्या पहुंची 300 पार
- श्री लंका के 8 इलाकों में हुआ था विस्फोट
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका में 8 स्थानों पर हुए सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी सीरिया के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS ) ने ली है। आईएस ने कहा कि हमने न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए हमले का बदला लिया है। आतंकी संगठन ने अपनी न्यूज एजेंसी के जरिए यह सूचना जारी की है। धमाकों में मरने वाले लोगों की संख्या अब तक 300 के पार पहुंच चुकी है, जिसमें 10 लोग भारत के हैं। ईस्टर के मौके पर रविवार को आतंकियों ने श्रीलंका में आठ जगहों पर सीरियल ब्लास्ट किया था।
धमाकों में मरने वालों में 45 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंगलवार को श्रीलंका की संसद ने विशेष सत्र बुलाकर धमाकों में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन 10 लोगों की धमाकों में मौत हुई है, उसमें से 2 जनता दल सेक्यूलर के कार्यकर्ता हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी, इस समय भी उनकी पार्टी के 8 कार्यकर्ता श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में लापता हैं।
बता दें कि कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और कैंडी शहर में ईस्टर त्यौहार पर 8 धामके हुए थे, इसमें 300 लोग की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। श्रीलंका सरकार ने इस हमले के लिए स्थानीय मुस्लिम संगठन नेशनल तौहीद जमात (NTZ) को जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा था कि वो तहकीकात करने के लिए दूसरे देशों से भी मदद चाहते हैं। सरकार ने विदेशी आतंकियों के शामिल होने की भी बात कही है।
Reuters: Islamic State claims responsibility for Sri Lanka bombings through its Amaq news agency. pic.twitter.com/Rus0kDmbJv
— ANI (@ANI) April 23, 2019
Created On :   23 April 2019 5:18 PM IST