पुतिन, जेलेंस्की दोनों को जी20 में आमंत्रित किया गया

- कहा - जी20
- विश्व अर्थव्यवस्था की रिकवरी में भूमिका निभाता है
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि उनके देश ने नवंबर में जी20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की दोनों को आमंत्रित किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विडोडो के हवाले से कहा, इंडोनेशिया शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।
इंडोनेशिया जी20 को एकजुट करना चाहता है। विभाजन ना होने दें। शांति और स्थिरता विश्व आर्थिक विकास की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि जी20, विश्व अर्थव्यवस्था की रिकवरी में भूमिका निभाता है। उन्होंने इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के दोनों नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी।
गुरुवार को विडोडो और पुतिन ने फोन पर बातचीत में रूसी-इंडोनेशियाई सहयोग के मुद्दों और जी20 की गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
बुधवार को जेलेंस्की के साथ बातचीत में विडोडो ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के हथियारों के अनुरोध को ठुकराते हुए कहा कि इंडोनेशिया मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
(आईएएनएस)
Created On :   30 April 2022 6:00 PM IST