किराना बेचने वाले की बेटी को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, समाज में फैली असमानताओं के खिलाफ लेखन के लिए मिला सम्मान
![French writer Anne Arnoux got the Nobel for Literature, raising questions on the inequalities spread in society with her writing French writer Anne Arnoux got the Nobel for Literature, raising questions on the inequalities spread in society with her writing](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/10/french-writer-anne-arnoux-got-the-nobel-for-literature-raising-questions-on-the-inequalities-spread-in-society-with-her-writing_730X365.jpg)
- 7 अक्टूबर को होगी शांति के नोबेल की घोषणा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा शुरु हो चुकी है। रसायन विज्ञान के नोबेल के बाद अब साहित्य के नोबेल की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के लिए फ्रांस की लेखिका ऐनी एरनॉक्स के नाम की घोषणा की गई है। नोबेल कमेटी ने अपने ट्वीट में बताया कि, "एनी को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए नोबेल के लिए चुना गया है"
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2022
कौन हैं एनी?
एनी का जन्म साल 1940 में फ्रांस में हुआ, उनकी परवरिश नॉर्मंडी के पास स्थित एक छोटे से शहर यवेटोट में हुई। एनी के माता-पिता एक किराना दुकान और कैफे चलाते थे। एनी को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर समाज में फैली असमानताओं के बारे में लगातार और अलग-अलग तरीके से लिखा। लेखन के बारे में एनी कहती हैं कि लेखन वास्तव में एक राजनीतिक कार्य है, जो समाज में फैली असमानताओं को लेकर हमारी आंखें खोलता है।
गौरतलब है कि एनी ने केवल फ्रेंच भाषा में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी में भी कई उपन्यास, नाटक और लेख लिखे हैं। यहीं नहीं उन्होंने कई फिल्मों की कहानियां भी लिखी हैं।
हो चुकी है फिजिक्स, मेडिसिन और केमिस्ट्री के पुरस्कारों की घोषणा
नोबेल प्राइज वीक 2022 की शुरुआत मेडिसिन कैटेगरी के साथ हुई। मेडिसिन कैटेगरी में स्वीडन के सावंते पाबो को नोबेल पुरस्कार मिला। वहीं इसके बाद फिजिक्स का नोबेल तीन वैज्ञानिकों एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर को दिया गया। बता दें कि पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के आनुवांशिकि( जीनोम ) से संबंधित खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल दिया गया। वहीं एलैन आस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉजर और एन्टन जीलिन्गर को फिजिक्स का नोबल क्वांटम फिजिक्स में अहम योगदान देने के लिए दिया गया।
केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों कैरोलिन बेट्रोजी, बेरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डेल को दिया गया है। तीनों को यह अवार्ड क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के डवलपमेंट के लिए दिया गया है।
7 अक्टूबर को होगी शांति के नोबेल की घोषणा
नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से माने जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है। 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का आगाज हो चुका है। गौरतलब है कि अब तक चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य के नोबेल पुरस्कारों पाने वाले नामों की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद 7 अक्टूबर को शांति और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
Created On :   6 Oct 2022 7:45 PM IST