फेंग लियुआन ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की पत्नी इरियाना से मुलाकात की

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फेंग लियुआन ने पेइचिंग में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी इरियाना से मुलाकात की।
फेंग लियुआन ने त्याओयूथाए स्टेट गेस्टहाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ चीन की यात्रा पर आयी इरियाना का गर्मजोशी से स्वागत किया।
फेंग लियुआन ने कहा कि चीन और इंडोनेशिया एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं और दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास रहा है। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से घनिष्ठ होते जा रहे हैं, और दोनों देशों के लोगों का आदान-प्रदान बहुत जीवंत हो रहा है। इंडोनेशिया चीनी पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटक देश है। उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच इस संबंधित क्षेत्र में आदान-प्रदान गहरा करना जारी रहेगा।
उधर, इरियाना ने कहा कि वह पेइचिंग में दोस्त को फिर से देखकर बहुत खुशी हुई, और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रोफेसर फेंग लियुआन को उनके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। हम इंडोनेशिया की यात्रा के लिए और अधिक चीनी पर्यटकों का स्वागत करते हैं और चीन और इंडोनेशिया की दीर्घकालिक मित्रता की कामना करते हैं।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने चाइना कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजि़क के शिक्षकों और छात्रों द्वारा बजाए गए लोक संगीत का आनंद लिया। फेंग लियुआन ने इरियाना को पारंपरिक चीनी संगीत वाद्ययंत्रों के लंबे इतिहास और वादन तकनीकों की कलात्मक विशेषताओं का परिचय दिया।
इरियाना ने कहा कि पेइचिंग में चीनी कलाकारों द्वारा बजाए गए इंडोनेशियाई गीत सुनकर मैं बहुत प्रभावित हुई। फेंग लियुआन ने कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और आशा है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान दोनों पक्षों के बीच मित्रता को बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी।
आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   27 July 2022 7:01 PM IST