Covid-19 World: अब तक 28.6 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान, 13 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में

Covid-19 World: More than 28.6 lakh deaths, 13 crore infected
Covid-19 World: अब तक 28.6 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान, 13 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में
Covid-19 World: अब तक 28.6 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान, 13 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में
हाईलाइट
  • 28 लाख 36 हजार 446 लोगों की मौत हुई
  • कुल 13 करोड़ 01 लाख 14 हजार 348 मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल के अंत में कोरना वायरस ने चीन में दस्तक दी थी। लेकिन आज पूरी दुनिया में इसका कहर देखने को मिल रहा है। अब तक विश्व में 13 करोड़ से अधिक लोग कोरोनावायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं। वहीं इस महामारी ने 28.6 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनिया में कुल 13 करोड़ 01 लाख 14 हजार 348 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं मौतों की संख्या 28 लाख 36 हजार 446 की संख्या को पार कर गई है।

कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी सबसे ऊपर है। सीएसएसई के अनुसार, यहां कुल 3 करोड़ 06 लाख 06 हजार 649 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 5 लाख 54 हजार 069 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है।

वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील का नाम है, जहां इस वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 29 लाख 10 हजार 082 से अधिक पहुंच गई है। जबकि कुल 3 लाख 28 हजार 206 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि मेक्सिको 2 लाख 03 हजार 664 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

भारत

12,303,131

फ्रांस

4,802,457

रूस

4,511,973

ब्रिटेन

4,367,956

इटली

3,629,000

तुर्की

3,400,296

स्पेन

3,291,394

जर्मनी

2,871,724

कोलंबिया

2,428,048

पोलैंड

2,387,511

अर्जेटीना

2,373,153

मेक्सिको

2,244,268

 

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

163,396

ब्रिटेन

127,058

इटली

110,328

रूस

97,986

फ्रांस

96,438

जर्मनी

76,871

स्पेन

75,541

कोलंबिया

63,777

ईरान

62,876

अर्जेटीना

56,023

पोलैंड

54,165

दक्षिण अफ्रीका

52,946

पेरू

52,161

Created On :   3 April 2021 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story