इम्पोर्ट: चीन ने कई देशों से अनाज के इम्पोर्ट में की भारी कटौती

चीन ने कई देशों से अनाज के इम्पोर्ट में की भारी कटौती
  • सबसे ज़्यादा यूक्रेन और यूरोपीय संघ के आयात में हुई कटौती
  • मार्च में अनाज के इम्पोर्ट में चार गुना गिरावट
  • मक्का के आयात में सबसे बड़ी गिरावट , 23 गुना घटा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने कई देशों से अनाज के आयात में भारी कटौती की है। चीनी सीमा शुल्क के आंकड़ों पर स्पूतनिक के विश्लेषण से मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने सबसे ज़्यादा यूक्रेन और यूरोपीय संघ से अनाज के इम्पोर्ट में कटौती की है, जो पहले इसके मुख्य आपूर्तिकर्ता हुआ करते थे।

समाचार एजेंसी यूनीवार्ता ने चीनी अधिकारियों के हवाले से सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च में अनाज के इम्पोर्ट में चार गुना गिरावट दर्ज की गई है, जो अब घटकर 46.39 करोड़ डॉलर के स्तर पर है। आपको बता दें अनाजों में से मक्का के आयात में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई जो 23 गुना घटा, जबकि गेहूं का आयात 10.6 गुना घटा है

Created On :   21 April 2025 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story