Pope Francis Died: वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

- 88 की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन
- निमोनिया के थे शिकार
- हॉस्पिटल में थे भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का सोमवार (21 अप्रैल) सुबह वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। उन्होंने कासा सैंटा मार्ता में अपने निवास पर 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, फ्रांसिस को लंबे समय से बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया था। वेटिकन चर्च की ने आज फ्रांसिस के निधन की जानकारी देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया।
वीडियो के जरिए दी जानकारी
वेटिकन चर्च की ओर से टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी गई। वीडियो मैसेज में कार्डिनल केविन फैरल ने कहा कि आज (21 अप्रैल) सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर (0535 GMT) रोम के बिशप फादर के घर वापस लौट गए।' आपको बता दें कि, फैरल वेटिकन 'कैमरलेंगो' हैं। रोमन कैथोलिक चर्च में, कैमरलेंगो एक कार्डिनल होते हैं जो पोप के निधन की घोषणा या उनके इस्तीफे के एलान करते हैं।
खराब चल रहा था स्वास्थ्य
जानकारी के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को सांस लेने में तकलीफ होती थी। उन्हें रोम के जेमेली हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ है।
ईस्टर पर किया था लोगों को संबोधित
पोप फ्रांसिस आखिरी बार ईस्टर (20 अप्रैल) के मौके पर नजर आए थे। उन्होंने लोगों को संबोधित कर सहनशीलता और स्वतंत्रता के बारे में बताया। ईस्टर पर ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाया जाता है। यही वह अंतिम दिन था जब पोप फ्रांसिस सार्वजनिक रूप में दिखाई दिए थे। उनके निधन की खबर सुनते ही वेटिकन सिटी सहित पूरी दुनिया में शोक छा गया।
Created On :   21 April 2025 1:36 PM IST