अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.134 करोड़ से ज्यादा हुए

- मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।
डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,343,461 हो गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251,297 हो गई है और रविवार शाम तक 10,697,502 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और लीबिया महाद्वीप पर सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 3,722,065 मामलों के साथ सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद मोरक्को में रविवार शाम तक 1,163,012 मामले दर्ज किए गए हैं।अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।
(आईएएनएस)
Created On :   4 April 2022 8:30 AM IST