लैटिन अमेरिका में भूखमरी से पीड़ित हैं 3.9 करोड़ लोग: संयुक्त राष्ट्र

- लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में भूखमरी से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में भूखमरी से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के अनुसार इस क्षेत्र में 3.9 करोड़ लोग भूखमरी से पीड़ित हैं।
इस क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी है। उरुग्वे में एफएओ के 68 वर्षो की याद में एक पुस्तक प्रस्तुत करने के लिए मोंटेवीडियो गईं ईवी क्राउली ने शनिवार को ईएफई के साथ एक साक्षात्कार में इस क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया।
उन्होंने कहा, भूखमरी वास्तव में एक चिंताजनक प्रवृत्ति है। इस क्षेत्र और दुनिया भर में दशकों से भूखमरी में गिरावट आई थी, लेकिन अब हम यहां इसमें वृद्धि देख रहे हैं। क्राउली ने कहा, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में 3.9 करोड़ लोग भूखमरी से पीड़ित हैं।
Created On :   18 Aug 2019 3:52 PM IST