सदन में सांसद ने किया पारंपरिक डांस: न्यूजीलैंड के सांसद ने संसद में किया माओरी हाका डांस, जानिए क्या है इस पारंपरिक डांस की खासियत

- न्यूजीलैंड से सदन में सांसद ने किया डांस
- वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- सदन में सांसद ने किया पारंपरिक डांस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला किसी सभा में गुस्से से नृत्य कर रही है। जिसे करने के दौरान उसने वहां रखे एक दस्तावेज को भी फाड़ दिया और देखते ही देखते थोड़ी ही देर बाद सभा के कुछ और लोग विरोध में शामिल हो जाते हैं। दरअसल, यह वीडियो न्यूजीलैंड के संसद का है, जहां गुरुवार (14 नवंबर 2024) को माओरी सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क (Hana-Rawhiti Kariariki Mapei-Clark) ने सदन में स्वदेशी संधि विधेयक के विरोध में हाका डान्स करने लगी। यही नहीं, उन्होंने ऐसा करते-करते स्वदेशी संधि विधेयक की एक कॉपी फाड़ दी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं न्यूजीलैंड के उत्साहपूर्ण माओरी हाका नृत्य के बारे में।
माओरी हाका डांस क्या है?
माओरी हाका डान्स न्यूजीलैंड के माओरी जनजाति का पारंपरिक नृत्य है। यह अक्सर समूह में किया जाने वाला डांस है, यह माओरी डांस जनजाती के शक्ति, गर्व और एकजुटता को प्रदर्शित करता है। बात करें हाका डांस की उत्पत्ति की तो पहली बार ये सूर्य के अटुआ, तमा-नुई-ते-रा के पुत्र ताने-रोरे द्वारा किया गया था। प्रचलित कथाओं के अनुसार ताने रोरे गर्मी के दिनों में अपनी मां के लिए नृत्य करते थे, और इससे हवा में कंपन पैदा होती थी। जिससे हाका के लिए आधार, ऊर्जा और मौरी का निर्माण हुआ करता था।
हाका डांस कैसे करते हैं?
इसको पैर पटक कर, जीभ बाहर निकालकर और जोर से मंत्रों को पढ़कर एक साथ ताल मिला कर किया जाता हैं। साथ ही, इसे करने के दौरान शरीर को थपथपाते भी हैं। इस नृत्य में लोग हाका भाषा में अपने पूर्वजों और जनजाति के इतिहास और आकांक्षाओं के बारे में वर्णन करते हैं। पहले माओरी पारंपरिक रूप से बोली जाने वाली भाषा थी और इसका प्रयोग गीतों में किया जाता था, जबकि हाका का प्रयोग कहानी सुनाने और समारोहिक आयोजनों के लिए किया जाता था। इसके अलावा कपा हाका नृत्य पारंपरिक रूप से दुश्मनों को डराने या दर्शकों को उत्साहित करने के लिए किया जाता था।
हाका डांस कब किया जाता है?
यह नृत्य अक्सर तब किया जाता था जब दो माओरी जनजातियाँ आमने-सामने आती थी। इसके जरिए जनजाति अपनी शक्ति प्रदर्शित करती हैं। यह नृत्य किसी भी लड़ाई से पहले भी किया जाता था, जिसका उद्देश्य युद्ध के लिए शारीरिक रूप से तैयार होना था। यह डांस इस जनजाति को आत्मविश्वास देता है। हालांकि, यह डांस काफी भयंकर दिखता है। लेकिन इसे किसी को सम्मान दिखाने के लिए जनजातियों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किया जाता है।
आज हाका माओरी को सभाओं और समारोहों में किया जाता है। इसका उपयोग जन्मदिन मनाने, मेहमानों का स्वागत करने, मृतकों को श्रद्धांजलि देने, पूर्वजों का सम्मान करने या भोजन कक्ष खोलने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग अगली पीढ़ी को नृत्य सिखाने के लिए भी किया जाता है।
Created On :   15 Nov 2024 5:52 PM IST