आम चुनाव: जर्मनी में सीडीयू नेता फ्रेडरिक मर्ज की बड़ी जीत, एसपीडी हारी

जर्मनी में सीडीयू नेता फ्रेडरिक मर्ज की बड़ी जीत, एसपीडी हारी
  • फ्रेडरिक मर्ज का जन्म जर्मनी के ब्रिलोन शहर में 11 नवंबर 1955 को हुआ था
  • अवैध प्रवासियों पर सख्त फ्रेडरिक मर्ज का रुख
  • 2022: फ्रेडरिक मर्ज सीडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी में संपन्न हुए आम चुनावों में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के नेता फ्रेडरिक मर्ज ने बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी के गठबंधन सीडीयू/सीएसयू ने 28.5 फीसदी वोट हासिल किए, जिससे उन्होंने मौजूदा चांसलर ओलाफ शोल्ज की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) को पीछे छोड़ दिया।

आपको बता दें अवैध प्रवासियों को लेकर फ्रेडरिक मर्ज का कठोर रुख माना जाता है। वो जर्मनी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। हालफिलहाल उनके सामने जर्मनी में गठबंधन सरकार बनाना और उसे चलाना होगी। उनकी वापसी के साथ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार एक अतिवादी दक्षिणपंथी दल जर्मनी की सत्ता पर काबिज हो रहा है।

फ्रेडरिक मर्ज

जर्मनी के ब्रिलोन शहर में फ्रेडरिक मर्ज का जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ था। मर्ज का परिवार कानून के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। मर्ज ने 1976 में कानून की पढ़ाई शुरू की और 1972 में ही सीडीयू पार्टी में शामिल हो गए थे। 1981 में उन्होंने शार्लोट मर्ज से शादी की, जो एक जज हैं। फ्रेडरिक मर्ज के कुल तीन बच्चे हैं।

फ्रेडरिक मर्ज का राजनीतिक सफर

1989- यूरोपीय संसद के लिए निर्वाचित हुए ।

1994- जर्मन संसद बुंडेस्टाग के लिए जीत दर्ज की।

2000- सीडीयू पार्टी के संसदीय नेता बने, लेकिन 2002 में यह पद एंजेला मर्केल को सौंपा

2005- सीडीयू और एसपीडी के गठबंधन सरकार बनने के बाद हाशिए पर चले गए

2009- सक्रिय राजनीति छोड़ी, कानून और वित्त क्षेत्र में करियर बनाया।

फ्रेडरिक मर्ज की राजनीति में फिर वापसी

2018- एंजेला मर्केल के संन्यास की घोषणा के बाद राजनीति में वापसी की, लेकिन सीडीयू अध्यक्ष का चुनाव हारे

2021- तीसरी बार चुनाव लड़े और संसद में वापसी की, लेकिन पार्टी चुनाव हार गई।

2022- फ्रेडरिक मर्ज सीडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

Created On :   24 Feb 2025 9:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story