Russia–Ukraine War: 'यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से लड़ रहे हैं चीनी नागरिक', राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से लड़ रहे हैं चीनी नागरिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा
  • राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा
  • कहा- रूस की ओर से लड़ रहे हैं चीनी नागरिक
  • चीन को देना चाहिए सफाई- राष्ट्रपति जेलेंस्की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान उनकी सेना ने दो चीनी नागिरकों को पकड़ा है। यह दोनों रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने साफ कहा कि यह पहला ऐसा मौका जब तीन साल के युद्ध के दौरान चीनी नागरिकों को बंदी बनाया गया है। यह घटना पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई है। इस पूरे मामले के बारे में जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह हरकत रूस-चीन संबंधों पर सवाल उठाते हैं।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर बताया- हमारी सेना ने दो चीनी नागरिकों को पकड़ा है जो रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे थे। यह यूक्रेन की धरती पर डोनेट्स्क इलाके में हुआ। हमारे पास इन बंदियों के दस्तावेज, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी मिली है।

चीन को देना चाहिए सफाई- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा- हमें पता है कि कब्जा करने वाली यूनिट्स में 2 से कहीं ज्यादा चीनी नागरिक है। हम सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं। खुफिया विभाग, सुरक्षा सेना और सशस्त्र बलों की संबंधित इकाइंया इस पर काम कर रही हैं। मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि वे तुरंत बीजिंग से संपर्क करें। यह पता करें कि चीन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। रूस का चीन को इस यूरोपीय युद्ध में शामिल करना, चाहे प्रत्यक्ष रूप से हो या अप्रत्यक्ष रूप से, यह साफ संकेत है कि पुतिन युद्ध को खत्म करने की बजाय इसे जारी रखना चाहते हैं।

Created On :   8 April 2025 10:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story