सागर में हादसा: भूमध्य सागर में रूस का व्यापारिक जहाज डूबा, चालक दल के दो सदस्य लापता

- मालवाहक जहाज में विस्फोट
- रूसी सेना के रसद बेड़े का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज
- सैन्य और नागरिक सामान का परिवहन करता जहाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस का एक व्यापारिक जहाज भूमध्य सागर में डूब गया है। इसमें जहाज के दो चालक दल मेंबर गुप्त हो गए हैं। बीते दिन मंगलवार को इसकी जानकारी स्पेन की समुद्री बचाव एजेंसी और रूसी विदेश मंत्रालय ने दी।
बताया जा रहा है कि भूमध्य सागर में स्पेन और अल्जीरिया के बीच कहीं लापता हो गया है। एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्सा मेजर के चालक दल के 14 मेंबर्स को जीवनरक्षक नाव से बचा लिया गया है और स्पेन भेज दिया है। रूसी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इंजन रूम में विस्फोट के होने के बाद जहाज डूबा। एसके-युग के पास जहाज का स्वामित्व है।जो रूसी शिपिंग और साजो सामान कंपनी ओबोरोनलॉजिस्टिका की सहायक कंपनी है। जहाज को रूसी सेना के रसद बेड़े का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज बताया जा रहा है।
स्पेन के अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि नहीं की है। ओबोरोनलॉजिस्टिका ने कुछ दिन पहले कहा था कि व्यापारिक जहाज रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक की ओर जा रहा है, जिस पर 380 टन वजन के दो क्रेन हैं। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने जानकारी दी है कि उर्सा मेजर 12 दिन पहले सेंट पीटर्सबर्ग से चला था।
रूसी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूसी सेना के रसद बेड़े का सबसे बड़ा शिपमेंट जहाज अपने इंजन कक्ष में विस्फोट के बाद भूमध्य सागर में डूब गया। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उरसा मेजर की क्षमता 1,200 टन थी ,जिसके डेक पर 120 वाहन फिट हो सकते थे।हालांकि विस्फोट के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। मंत्रालय ने ये भी बताया कि दो चालक सदस्य भी गुम हो गए है। 14 अन्य को बचा लिया गया है। सभी को स्पेन के कार्टाजेना बंदरगाह पर ले जाया गया है।
Created On :   25 Dec 2024 11:08 AM IST