अंतरिक्ष स्पेस समुद्र और स्वागत: अंतरिक्ष यात्रियों के कैप्सूल से बाहर निकलते समय समुद्र में डॉल्फिन समूह ने किया ऐतिहासिक स्वागत

- अंतरिक्ष यात्रियों का स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतरा
- अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद नासा ने कहा सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित
- कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं कई डॉल्फिन मछलियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्रियों का स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतरा। भारतीय समयानुसार के अनुसार यान की लैंडिंग बुधवार तड़के हुई है। अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष के सफर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने के लिए नासा की टीम अंतरिक्ष यात्रियों के स्वागत करने और उन्हें बाहर निकालने के लिए वहां पहले से ही मौजूद थी। अंतरिक्ष यान की लैंडिंग के समय समुद्र में एक आकर्षक दृश्य देखने को मिला। सुनीता विलियम्स के कैप्सूल के चारों ओर डॉल्फिन का एक झुंड तैरता हुआ नजर आया। पूरा मनमोहक दृश्क ऐसा लग रहा था मानो डॉल्फिन का समूह ऐतिहासिक वापसी का स्वागत कर रही हों। जब अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला जा रहा था तब कई डॉल्फिन मछलियां कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो वह अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत कर रही हों। इसका वीडियो नासा द्वारा साझा किया गया है।
अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद नासा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौट चुके हैं। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है। फिर भी उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। नासा ने समुद्र में कैप्सूल से बाहर निकाले जाने की पूरी प्रोसेस का जिक्र करते हुए कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। नासा ने सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को भी बधाई दी।
एलन मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।
पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौटी हैं।
Created On :   19 March 2025 11:15 AM IST