IND vs ENG T-20 Series: अभिषेक की दमदार पारी...शमी की घातक गेंदबाजी...भारत ने 158 रनों से इंग्लैंड को दी मात

By - Bhaskar Hindi |3 Feb 2025 2:06 AM IST
भारत ने 158 रनों से इंग्लैंड को दी मात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इसी के साथ ही उन्होंने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। मुकाबले में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। जिसके बाद मेजबान भारत ने उनके सामने 248 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम महज 97 रनों पर ढ़ेर हो गई।
दोनों टीमों के बीच खेले गए सीरीज के पांचवें मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेटों के नुकसान पर 247 रन बनाए। टीम इंडिया को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने इस दौरान कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 54 गेंदों में टीम के लिए 135 रन बनाए। इस दमदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इनके अलावा तिलक वर्मा और तिलक वर्मा भी बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे लेकिन दोनों खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सके। दुबे 30 रन तिलक 24 रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार हो गए थे।
भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने धमकेदार पारी खेली। उनकी घातक बल्लेबाजी देख ऐसा माना जा रहा था कि अगर वह टिक गए तो मैच पलट सकता है। लेकिन बाद में वह 55 रन के स्कोर पर शिवम दुबे के शिकार हो गए। इनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका। इस दौरान टीम के कप्तान जोस बटलर भी महज 7 रन ही जोड़ सके।
जानकारी के लिए बता दें, भारत ने 150 रनों से इस जीत के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है। दरअसल, टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में फुल मेम्बर्स टीम की ये दूसरे सबसे बड़ी हार है। हालांकी, इस सूची के टॉप पर भी भारत ही विराजमान है। बता दें, भारत ने साल 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 168 रनों से मात देकर ये रिकॉर्ड बनाया था। और अब उन्होंने इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर पाकिस्तान को इस मामले में पछाड़ दिया है। पाकिस्तान ने साल 2018 में वेस्टइंडीज को 143 रनों से धूल चटाया था।
टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेम्बर्स टीम की सबसे बड़ी हार
168 रन - भारत बनाम न्यूजीलैंड - 2023
150 रन - भारत बनाम इंग्लैंड - 2025
143 रन - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - 2018
143 रन - भारत बनाम आयरलैंड - 2018
137 रन - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - 2019
135 रन - भारत बनाम साउथ अफ्रीका - 2023
Created On :   2 Feb 2025 9:57 PM IST
Next Story