- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme P3 5G और P3 Ultra 5G भारत...
आगामी स्मार्टफोन: Realme P3 5G और P3 Ultra 5G भारत में इन दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म की लॉन्च डेट और उपलब्धता

- Realme P3 5G में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया जाएगा
- अल्ट्रा में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्ट्रा चिपसेट मिलेगा
- Realme P3 5G में AMOLED E-sports डिस्प्ले दी जाएगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) भारत में अपनी पी3 5जी सीरीज (Realme P3 5G Series) के नए हैंडसेट लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस लाइनअप के तहत कुल दो मॉडल रियलमी पी3 5जी (Realme P3 5G) और पी3 अल्ट्रा 5जी (P3 Ultra 5G) को बाजार में उतारा जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने इसकी उपलब्धता की पुष्टि भी की है। इसके अलावा कंपनी स्मार्टफोन के साथ, Realme TWS इयरबड्स को भी लॉन्च करेगी।
Realme P3 5G, P3 Ultra 5G भारत में कब होंगे लॉन्च
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर आने वाले डिवाइस की जानकारी दी है। जिसके अनुसार, Realme P3 5G और Realme P3 Ultra 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होंगे। दोनों हैंडसेट देश में कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर Realme India के अलावा ई- कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इसी दिन Realme Buds T200 Lite TWS इयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे।
Realme P3 5G और Realme P3 Ultra 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme P3 5G में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट के साथ आएगा। यह 15 प्रतिशत बेहतर CPU प्रदर्शन प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि इसने AnTuTu टेस्ट में 7,50,000 अंक हासिल किए हैं। हैंडसेट AI मोशन कंट्रोल और AI अल्ट्रा टच कंट्रोल जैसे GT बूस्ट फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
Realme ने यह भी पुष्टि की है कि मानक Realme P3 5G BGMI के लिए 90fps गेमप्ले को सपोर्ट करेगा। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग मिलने का दावा किया गया है। Realme P3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ AMOLED E-sports डिस्प्ले होगा। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की "टाइटन" बैटरी होने की पुष्टि की गई है। हैंडसेट को IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलने का दावा किया गया है।
जबकि, Realme P3 Ultra मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्ट्रा चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट होगा। इसने 1.45 मिलियन से अधिक का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। आधिकारिक लैंडिंग पेज से पता चलता है कि फोन 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 2,500Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा।
Realme P3 Ultra 5G में 80W AI बाईपास चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी होगी। हैंडसेट GT बूस्ट तकनीक को सपोर्ट करेगा। दावा किया गया है कि यह BGMI में तीन घंटे तक स्थिर 90fps गेमप्ले के साथ-साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने कहा कि हैंडसेट 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम से लैस होगा।
Created On :   10 March 2025 4:47 PM IST