- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Noise Air Buds 6 कुल 50 घंटे तक की...
ईयबड्स: Noise Air Buds 6 कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू वियरेबल कंपनी नॉइस (Noise) ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनका नाम एयर बड्स 6 (ir Buds 6) है, जो कि जर्मन टेक्नोलॉजी फर्म Bragi की मदद से डेवलप किए गए पर्सनलाइजेशन फीचर के साथ आते हैं। इनमें 12.4mm ड्राइवर मिलते हैं और यह 32dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं।
Noise Air Buds 6 को तीन रंगों चारकोल ब्लैक, पेबल ग्रे और सेज ब्लू में पेश किया गया है। बड्स को एक बार चार्ज करने के बाद कुल 50 घंटे तक यूज किया जा सकता है, इसमें चार्जिंग केस शामिल है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Noise Air Buds 6 की भारत में कीमत
इन ईयरबड्स को भारत में 2,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसे 7 जनवरी से ई कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और GoNoise ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। TWS हेडसेट फिलहाल कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Noise Air Buds 6 के स्पेसिफिकेशन
प्रत्येक ईयरबड्स में 12.4 मिमी ड्राइवर और क्वाड-माइक यूनिट मिलती है और यह एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) को सपोर्ट करता है। इनमें 32dB ANC के साथ ट्रांसपेरेंट मोड भी मिलता है। खास बात यह कि, इनमें गेमर्स के लिए 50ms लो लेटेंसी मोड भी दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि Air Buds 6 चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक चल उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, यहां चार्जिंग टाइम की जानकारी नहीं दी गई है। जबकि, 10 मिनट के क्विक चार्ज से 150 मिनट तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।
बात करें कनेक्टिविटी की तो, TWS हेडसेट गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह यूजर्स को Noise Air Buds 6 हेडसेट को एक से अधिक ब्लूटूथ डिवाइस के साथ एक साथ जोड़ने की अनुमति देता है। इनमें Noise BudsLink ऐप से जोड़कर EQ सेटिंग्स और टच कंट्रोल जेस्चर को कस्टमाइज किया जा सकता है।
Created On :   7 Jan 2025 3:11 PM IST