- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Google और Samsung मिलकर लाने वाले...
एंड्रॉइड एक्स आर: Google और Samsung मिलकर लाने वाले हैं स्मार्ट ग्लास Android XR, जानिए कितना होगा खास

- आगामी डिवाइस को 2026 तक पेश किया जा सकता है
- गूगल ने प्रोटोटाइप TED2025 कॉन्फ्रेंस में पेश किया था
- स्मार्ट ग्लास के एडवांस फीचर्स की जानकारी दी गई थी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की दो बड़ी टेक दिग्गज मिलकर एक नया स्मार्ट ग्लास लाने वाली हैं। यहां हम बात कर रहे हैं अमेरिकन कंपनी गूगल (Google) और साउथ कोरियन सैमसंग (Samsung) की, जो इन दिनों एंड्रॉइड एक्स आर (Android XR) स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है। हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों कंपनियां इस आगामी डिवाइस को 2026 तक पेश कर सकती हैं।
आपको बता दें कि गूगल ने इन ग्लास का प्रोटोटाइप TED2025 कॉन्फ्रेंस में पेश किया था। जहां इस आगामी स्मार्ट ग्लास के कई एडवांस फीचर्स की जानकारी भी शेयर की गई थी। इसकी लाइव ट्रांसलेशन, मेमोरी रिकॉल और नेविगेशन क्षमताओं जैसे फीचर्स को भी प्रदर्शित किया गया था। आइए जानते हैं इस आगामी डिवाइस के बारे में...
Android XR कितना होगा खास?
कोरियन इकोनॉमिक डेली की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल द्वारा प्रोटोटाइप के रूप में प्रदर्शित किए गए इन ग्लास को सैमसंग द्वारा बाजार में उतारा और रिलीज किया जाएगा। इस डिवाइस का नाम Android XR है, जिसमें सॉफ्टवेयर का काम गूगल संभाल रहा है, जबकि हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का काम सैमसंग। ग्लास को Android ऐप्स और अन्य Google सेवाओं के साथ स्पॉनटेनिटी से इंटीग्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक वर्सटाइल यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Android XR ग्लास के प्रमुख फीचर्स
इस आगामी डिवाइस के सबे पहले फीचर के रूप में लाइव ट्रांसलेशन देखने को मिलेगा। इस फीचर की मदद से आप रियल टाइम में ट्रांसलेशन कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तो सहज संचार के लिए रीयल-टाइम भाषा अनुवाद कर सकेंगे।
वहीं दूसरा फीचर मेमोरी रिकॉल, जो एक ऐसी सुविधा है जिसकी मदद से आप हाल ही में देखा गया कोई विजुअल इनपुट दोबारा देख सकते हैं, जो इन्हें और भी खास बना देगा। तीसरा फीचर नेविगेशन इक्विपमेंट रोजमर्रा के यूज के लिए एडवांस नेविगेशन फीचर्स प्रदान करता है।
Android XR ग्लास कब होगा लॉन्च?
हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Android XR को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले की रिपोर्टों ने 2025 के अंत तक संभावित पेश किए जाने की जानकारी दी थी।
Created On :   14 April 2025 2:22 PM IST