- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- साल 2021 में राहुल गांधी ने की थी...
फैक्ट चेक: साल 2021 में राहुल गांधी ने की थी वैष्णो देवी की यात्र, वीडियो चैत्र नवरात्रि से जोड़ कर किया जा रहा वायरल

- राहुल गांधी का वीडियो वायरल
- वैष्णो देवी की यात्रा करते आ रहे हैं नजर
- रिवर्स सर्च में सामने आया सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक वीडियो तोजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में राहुल गांधी को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस क्लिप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वीडियो हाल फिलहाल का है और चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन का है। आपको बता दें कि, वीडियो असल में 2021 का है। लोग इस क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
'Matsya TV' नामक फेसबुक यूजर ने 31 मार्च को राहुल गांधी की वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे पहले भी पिछले साल राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट्स गूगल लेंस की मदद से सर्च किए। ऐसा करने पर हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की न्यूज रिपोर्ट मिली। जिसमें वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी थी। यह न्यूज रिपोर्ट 2021 को पब्लिश की गई थी। इस रिपोर्ट में लिखा है कि- जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक पैदल यात्रा की। वीडियो में कांग्रेस सांसद सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर तक जाने वाले 14 किलोमीटर के रास्ते पर तेजी से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे थामे रास्ते पर खड़े थे। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं। मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता।" मीडिया को अपने कैमरे ले जाने की अनुमति नहीं थी। कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट किए, जिसमें सांसद तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के अनुसार, श्री गांधी वर्षों से वैष्णो देवी जाना चाहते थे।
Created On :   4 April 2025 5:29 PM IST