- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- अयोध्या में राम मंदिर पथ की रोड...
फैक्ट चेक: अयोध्या में राम मंदिर पथ की रोड धंसने का दावा है झूठा, रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

- यूपी के अयोध्या में रोड धंसने का दावा
- असल में ब्राजील की है घटना
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक हैरान कर देने वाले वीडियो बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क का एक बड़ा सा हिस्सा अचानक धंसता है और एक महिला उसमें गिर जाती है। यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है। यूजर का दावा है कि यह क्लिप अयोध्या के राम मंदिर पथ का है। वीडियो शेयर कर के यूजर लिखता है, “सोशल मीडिया से पता चला है कि यह वीडियो अयोध्या के राम पथ का है। इसे बहुत ऊंचे खर्च से बनाया गया है। पंच महाभूतों से परे महावतारी नरेंद्र मोदी ने इस सबका उद्घाटन किया था। हाल देखिये।”
क्या हो रहा है वायरल?
इस वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने एक महिला रोड़ पर जाती नजर आ रही है। पर अचानक से रोड़ के बीच का एक बड़ा सा हिस्सा टूटकर अंदर धंस जाता है। जिससे महिला पानी से भरे गड्ढे में गिर जाती है। महिला की मदद करने आस-पास के लोग फौरन आते हैं। यही वीडियो फेसबुक पर डालकर एक यूजर दावा करता है कि क्लिप में दिख रहा रोड़ अयोध्या के राम मंदिर पथ का है। वीडियो के डलते ही लोग इसे बड़ी ही तेजी से री-शेयर कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
रिसर्च में हमारी टीम को ब्राजील में छपी कई रिपोर्ट्स मिली। जिससे यह पता लगता है कि वायरल क्लिप ब्राजील की है। यह रिपोर्ट्स जून 2022 में छपी थीं। वहीं, मीडिया ऑर्गनाइजेशन ‘O Povo’ के मुताबिक यह हादसा ब्राजील के कैस्कावेल शहर में हुआ था। क्लिप में जो महिला नजर आ रही है उसका नाम मारिया रोसिलीन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जो रोड़ का जो हिस्सा धंसा वह कुछ ही समय पहले ही बना था। मारिया उसके ऊपर से गुजरी और तभी वह अंदर धंस गया जिससे महिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी हेल्प की।
Created On :   6 April 2025 12:33 PM IST