- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- सपा नेता का वीडियो राणा सांगा मामले...
फैक्ट चेक: सपा नेता का वीडियो राणा सांगा मामले से जोकर किया जा रहा वायरल, क्लिप में पिटते हुए नजर आ रहे नेता, जानें क्या है घटना का सच?

- राणा सांगा विवाद के बीच सपा नेता की वीडियो
- असल में 2021 का है वीडियो
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इस समय राणा सांगा को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ लोगों को एक शख्स को पीटते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि राणा सांग के मुद्दे पर वीएचपी यानि विश्व हिंदू परिषद प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अनुचित बर्ताव करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उनकी पिटाई हो गई। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो साल 2021 की है जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चौहान को सीएम योगी के अपमान का आरोप लगाते हुए पीटा था।
क्या हो रहा है वायरल?
'Janardan Mishra' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि, राणा सांगा जी के सम्मान में सपा वाले कूट दिए गए भरे मैदान में। विश्वहिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी महेंद्र यादव गुंडई करने लगा इसके बाद महेंद्र यादव की लाइव सुताई कर दी गई।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें जागरण की वेबसाइट पर इसी मामले से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट मिली जिसे 2021 में पब्लिश किया गया था। इसमें लिखा है कि, करणी सेना के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने बातीचत के बीच में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को गाली दी। इसे किसी कीमत पर बर्दश्त नहीं किया जा सकता। इसी पर आक्रोशित होकर सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान लाेग महेंद्र चौहान को बचाते रहे और सेना के कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। उधर महेंद्र चौहान ने बताया कि सेना के लोगों ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के पोस्टर को जूतों से पीटते हुए वीडियो वायरल किया था।
Created On :   31 March 2025 5:32 PM IST