फैक्ट चेक: स्कूल जा रही छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का ये वीडियो यूपी का नहीं है, गलत देवे के साथ हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

स्कूल जा रही छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का ये वीडियो यूपी का नहीं है, गलत देवे के साथ हो रहा वायरल, जानें सच्चाई
  • यूपी के नाम से वीडियो वायरल
  • छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़
  • रिवर्स सर्च में सामने आया सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दो वीडियोज, एक के बाद एक लगाई गई हैं। पहली वीडियो में एक बाइक चालक को स्कूल की छात्रा को छेड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी वीडियो में पुलिस को एक शख्स को पीटते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह घटना उत्तर प्रदेश की है। आपको बता दें, कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। दोनों ही वीडियोज का उत्तर प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है। दोनों घटनाएं अलग-अलग राज्यों की हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

'Naveen Bhardwaj' नामक फेसबुक यूजर ने 21 दिसंबर को वायरल वीडियो शेयर कर लिखा- ये यूपी है प्रधान। अब्दुल मियां उत्तर प्रदेश में लड़की पर दबंगई दिखा रहा था, बस कुछ ही घंटों में इलाज हो गया।

यह भी पढ़े -टीएमसी विधायक के पुलिसकर्मी को पीटने का दावा फर्जी, साल 2018 का वीडियो हालिया बता कर किया जा रहा शेयर, जानें पूरा सच

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

'SRS Khabar24' नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना महाराष्ट्र के परभणी की है। बताया गया है कि, आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरी वीडियो की बात करें तो लोगों ने कमेंट सेक्शन में इसे राजस्थान का बताया है। इससे एक चीज तो साफ है कि यह दोनों अलग-अलग घटनाएं हैं। साथ ही, दोनों घटनाओं का यूपी से कोई संबंध नहीं है।

Created On :   5 April 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story