- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News : प्रियंका गांधी ने पीएम...
Fake News : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के प्रचार रथ के साथ खिंचवाई फोटो

By - Bhaskar Hindi |6 May 2019 2:30 AM IST
Fake News : प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के प्रचार रथ के साथ खिंचवाई फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में लगे वाहन के पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं। गाड़ी में फिर एक बार मोदी सरकार लिखा हुआ है। वहीं प्रियंका विक्ट्री साइन बनाते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

1/4क्या है सच ?
दरअसल, तस्वीर को साफ देखकर समझ आता है कि एडिटिंग करके प्रियंका के चेहरे को लगाया गया है। गल्फ न्यूज इंडिया ने खबर में प्रियंका की असली तस्वीर को इस्तेमाल किया है। इससे साफ है कि प्रियंका गांधी की फोटो को एडिटेड किया गया है।

2/4

3/4

4/4
Created On :   4 May 2019 12:47 PM IST
Next Story