- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: सफेद झंडा दिखाते...
Fake News: सफेद झंडा दिखाते पाकिस्तानी सैनिक, क्या है सच ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में भारतीय सेना का एक जवान कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को सफेद झंडा ले जाते हुए देख रहा है। फोटो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि, गर्व का मौका है। भारतीय सेना ने बॉस की तरह पाकिस्तानियों को सफेद झंडे के साथ आकर शव ले जाने को कहा। सफेद झंडा आत्मसमर्पण के लिए दिखाया गया। इस फोटो ने मुझे 1971 की याद दिला दी, जब 93 हजार पाकिस्तानियों ने सफेद झंडा दिखाकर भारतीय सेना के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था।
What a Proud moment!
— #DJ
Indian Army like a boss,told pakistanis to come with a white flag take the dead bodies!
White flag is raised in surrender! This picture takes me back to 1971 where 93,000 Pakistanis raised white flag Surrendered to the Indian Army!#IndianarmyinKashmir pic.twitter.com/Ns1uemWoKe

दरअसल ये तस्वीर तब की है जब भारतीय सेना ने सात वर्ष के पाकिस्तानी बच्चे का शव पाक सेना को सौंपा था। बच्चा किशनंगगा नदी में डूबकर मर गया था और बहकर भारत आ गया था। भास्कर हिंदी टीम ने जब फोटो की पड़ताल की तो हमें Freepresskashmir की एक न्यूज मिली। इस न्यूज को 15 जुलाई 2019 को प्रकाशित किया था। वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भारतीय सेना ने किशनगंगा नदी में पाकिस्तान से बहकर आए सात वर्षीय आबिद शेख का शव को पाक सेना को सौंपा।
Created On :   6 Aug 2019 7:33 PM IST