- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: पांच अलग धर्मों के...
No Fake News: पांच अलग धर्मों के गुरुओं ने उठाए कांग्रेस के झंडे, आखिर क्या है सच ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया में खबरों का भंडार लग गया है। लाखों खबरें और वीडियों हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर हर दिन फर्जी खबरें तेजी से शेयर की जा रही है। इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखने पर लगेगा कि कांग्रेस सबसे बड़ी सेक्युलर पार्टी है। तस्वीर में दिख रहा है कि पांच अलग-अलग धर्मों के गुरुओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे हैं। इस फोटो को गुजरात यूथ कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट ने शेयर भी किया है।
कांग्रेस ही देश को जोड़े रख सकती है हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबके साथ कांग्रेस का हाथ |#RahulForBehtarBharat #AbHogaNYAY pic.twitter.com/yIp4Lz6rHr
— Gujarat Youth Congress (@IYCGujarat) April 10, 2019

इससे पहले इन्हीं धर्म गुरुओं के हाथों सपा के झंड़े वाली फोटो भी काफी वायरल हुई थी। तब सपा नेता मीरा दीपक यादव के साथ गुरुओं की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।

दरअसल, ये फोटो असली नहीं है। इसके साथ फोटोशॉप की सहायता से छोड़छाड़ की गई है। इन धर्म गुरुओं के हाथों में कांग्रेस के नहीं बल्कि भारत के झंडे थे।

इस फोटों के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, कांग्रेस ही देश को जोड़े रख सकती है। हिंदू, मुस्लिम,सिख, ईसाई सबसे साथ कांग्रेस का हाथ। फेसबुक पर इस पोस्ट पर 100 से अधिक कमेंट और पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
Created On :   11 April 2019 9:22 AM IST