- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- FAKE NEWS: स्पेन में रह रहे भारतीय...
FAKE NEWS: स्पेन में रह रहे भारतीय लोग राम मंदिर बनने का जश्न ढोल-ताशे बजाकर मना रहे हैं, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोग ढोल-ताशे बजाकर किसी उत्सव का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि, वीडियो स्पेन का है और वहां रहने वाले भारतीय, अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर का जश्न मना रहे हैं।
किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
राम मंदिर का हर्ष सिर्फ़ भारतीयों के ही मन में नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के मन में है चाहे वह देश में है या फिर विदेश में#राममंदिर के निमार्ण के समर्थन पर हिन्दुस्तानी लोगों द्वारा निकाला गया ढोल - नगाड़े के साथ एक छोटा सा जुलूस #Spain में..
— NAVIN MEHTA (@inavinkmehta) July 28, 2020
जयश्रीराम pic.twitter.com/YamjTvyGT6
राम मंदिर का हर्ष सिर्फ़ भारतीयों के ही मन में नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी के मन में है चाहे वह देश में है या फिर विदेश में...#राममंदिर के निमार्ण के समर्थन पर हिन्दुस्तानी लोगों द्वारा निकाला गया ढोल - नगाड़े के साथ एक छोटा सा जुलूस #Spain में..
— Ridhima Tripathi (BJP) (@RidhimaTripath4) July 28, 2020
हृदय गदगद हो गया
जयश्रीराम pic.twitter.com/jktlTwBkMu
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर यही वीडियो मिला है। यह वीडियो 15 सितंबर 2019 को अपलोड किया गया है। 12 नवंबर 2018 को भी यही वीडियो अपलोड किया गया है। swargandhar dhol tasha pathak नाम के यूट्यूब चैनल पर उस उत्सव की विस्तार से जानकारी भी दी गई है, जहां का यह वीडियो है। swargandhar संगीत एकेडमी ने साल 2018 में इंटरनेशनल टूर किया था। इस दौरान यह ग्रुप स्पेन भी गया था, वीडियो वहीं का है। इससे पता चलता है कि, यह वीडियो 2 साल पुराना है। तो इसका अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के जश्न से कोई संबंध नहीं है।
निष्कर्ष : वायरल वीडियो स्पेन का ही है, लेकिन 2 साल पुराना है। इसका अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के जश्न से कोई संबंध नहीं है।
Created On :   30 July 2020 2:57 PM IST