- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या कोरोना वायरस के...
Fake News: क्या कोरोना वायरस के पहले मरीज ने किया था चमगादड़ के साथ सेक्स ? जानें पूरा सच

डिजिटल डेस्क। नोवल कोरोनावायरस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। जिसका भास्कर हिंदी की टीम लगातार पड़ताल कर सच आपके सामने ला रही है। ऐसा ही एक फर्जी समाचार वेबसाइट की खबर की सच्चाई हम आज आपको बताने जा रहे हैं। वेबसाइट worldnewsdailyreport ने एक लेख प्रकाशित किया है। जिसमें दावा किया है कि चीनी अधिकारियों ने कहा है कि कोविड-19 के सबसे पहले मरीज ने चमगादड़ के साथ सेक्स किया था। इस गलत दावे को लोग सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
लेख में लिखा है कि चीनी अधिकारियों ने हुबई प्रांत के 24 साल के शख्स यिन डाओ तांग की पहचान नोवल कोरोनावायरस से पीड़ित होने वाले पहले मामले के रूप में की है। वेबसाइट में लिखा है, ऐसा माना जा रहा कि चमगादड़ सहित कई जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने के बाद तांग बीमार हो गया है। रिपोर्ट में एक चीनी अधिकारी का बयान भी है। वहीं एक बूढ़े व्यक्ति की फोटो है जिसे तांग का पिता बताया है। प्रकाशित रिपोर्ट इतनी बखूबी से लिखा है कि कोई भी पढ़कर आसानी से इसे सच मान लेगा।
क्या है सच?
दरअसल पूरी कहानी कल्पनिक है। worldnewsdailyreport एक फर्जी वेबसाइट है। जो व्यंग सामग्री प्रकाशित करती है। साइट पर प्रकाशित अन्य लेखों को पढ़कर भी लगता है कि ये संदेहात्मक है।
वेबसाइट पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर डिस्क्लेमर पर देखा जा सकता है। जिससे साफ हो जाता है कि वेबसाइट पर दी गई सामग्री का वास्ताविक घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है।
Created On :   3 April 2020 12:08 PM IST