- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: कांग्रेस कार्यकर्ता...
No Fake News: कांग्रेस कार्यकर्ता ने मारा हार्दिक पटेल को थप्पड़

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जनसभा में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही है कि मारने वाला शख्स कांग्रेस का है।

हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले आदमी का नाम तरुण गज्जर है। तरुण का हार्दिक को मारने के पीछे कारण है कि जब पाटीदार आंदोलन हुआ तब उसकी पत्नी गर्भवती थी। उसका इलाज चल रहा है। तब उसे काफी परेशानियां हुई। भास्कर हिंदी की पड़ताल में पता चला कि हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। दोनों व्यक्ति अलग-अलग है।



दरअसल, राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति इलाहबाद के पूर्व कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह है। अनुग्रह इलाहबाद उत्तर से चार बार विधायक रह चुके हैं।




फेसबुक और ट्विटर पर इसे काफी वायरल किया जा रहा है। लोग तस्वीर को शेयर कर मारने वाले व्यक्ति को कांग्रेस का बता रहे हैं।
Created On :   20 April 2019 9:18 AM IST