- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या शशि थरूर ने नोट के...
Fake News: क्या शशि थरूर ने नोट के बदले मांगे वोट ?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का मौसम है। चुनाव के बीच वोट खरीदने की चर्चाएं हमेशा उठती है। एक बार फिर चुनाव में वोट खरीदने की खबरें सामने आई है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल की जा रही है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेता शशि थरूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर में शशि थरूर भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में नोट दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शशि थरूर वोट के बदले नोट बांट रहे हैं।

दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर 30 मार्च की है। शशि थरूर 30 मार्च को तिरुवनंतपुरम के कोन्नेमारा बाजार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे था। जहां उन्हें कुछ महिलाओं ने चुनाव के लिए चंदा दिया था। शशि थरूर ने खुद ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि, तिरुवनंतपुरम के पुथियाथुरा में रहने वाली मछुआरा समाज की महिलाओं ने अपनी कमाई से मेरे चुनाव के लिए चंदा दिया।

वायरल पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर वोट के लिए पैसे बांट रहे हैं।

Created On :   7 May 2019 8:13 AM IST