- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बना रही...
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बना रही सरकार? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानें सच

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगरमी तेज रही। इसी के बीच एबीपी न्यूज का एक जनमत सर्वेक्षण एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि इस एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इस वीडियो को कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी शेयर किया। जिसके बाद से इस वीडियो पर सवाल खड़े होने लगा। तो आइए जानते है इस वायरल वीडियो का सच।
वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि बन गई सरकार, हिमाचल का आभार। इसी वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता अल्का लांबा ने अपने कैप्शन में यही लिखा।
— Vishwanath Trivedi (@IJagatpur) November 10, 2022
— Alka Lamba (@LambaAlka) November 10, 2022
वायरल वीडियो का सच
हाल के दिन में एबीपी न्यूज की लोगो को देखें तो वायरल वीडियो से अलग दिखाई दे रहा है। दरअसल, चैनल ने दिसंबर 2020 में अपने लोगो को बदल लिया था। इससे स्पष्ट होता है कि यह वायरल वीडियो हाल के दिन का नहीं है। बता दें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो पिछले चुनाव साल 2017 के 31 अक्टूबर का है।
वायरल हो रहे वीडियो को जब ध्यान से देखा गया तो पाया गया कि यह वीडियो 5 साल पुराना है, साथ ही इसके अलावा इसे एडिट कर नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में भाजपा को हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों में से 39-45 सीटें मिलने के आसार जताए गए थे।
Created On :   15 Nov 2022 8:35 PM IST