फैक्ट चेक: इंडियन क्रिकेटर्स के डांस का वीडियो वायरल, चैंपियंस ट्राफी 2025 के नाम पर किया जा रहा शेयर, जानें क्या है पूरी सच्चाई?

इंडियन क्रिकेटर्स के डांस का वीडियो वायरल, चैंपियंस ट्राफी 2025 के नाम पर किया जा रहा शेयर, जानें क्या है पूरी सच्चाई?
  • भारतीय क्रिकेट टीक की क्लिप वायरल
  • साल 2024 का है वीडियो
  • रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉपी 2025 में इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के पसीने छुड़ा दिए। 23 फरवरी 2025 को हुए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटा दी और बेहतरीन जीत दर्ज की। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ रहा है। क्लिप में विराट कोहली, रोहित शर्मा,सूर्यकुमार यादव सहित अन्य क्रिकेटर्स को ग्राउंड में नाचते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस क्लिप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान को हराने के बाद का है। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो साल 2024 का है।

क्या हो रहा है वायरल?

'Pratosh K Karn' नामक फेसबुक यूजर ने 23 फरवरी को वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि- ऐतिहासिक जीत! चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के ग्रुप लीग मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया के इस गौरवशाली प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों ने मिलकर डांस किया और यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारत की क्रिकेट की श्रेष्ठता का प्रमाण है! और विराट तो विराट ही है जय हिंद!जय भारत!

यह भी पढ़े -रील बनाते समय लड़की के बिल्डिंग से गिरने की घटना हाल फिलहाल की नहीं, बल्कि एक साल है पुरानी, रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट निकाले फिर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें बीसीसीआई का आधिकारिक एक्स हैंडल मिला। यहां पर 5 जुलाई 2024 को वायरल वीडियो शेयर की गई थी। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, क्लिप T20 वर्ल्ड कप, वानखेड़े स्टेडियम का है। इससे यह साफ होता है कि वायरल दावा पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़े -सांसद अवधेश प्रसाद के रोने की वीडियो मिल्कीपुर उपचुनाव से जोड़कर की जा रही शेयर, जानें क्या है क्लिप के पीछे की सच्चाई?

Created On :   25 Feb 2025 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story