- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद...
फैक्ट चेक: दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर
![दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402100--.webp)
- केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की वीडियो वायरल
- एक साल पुरानी क्लिप हो रही वायरल
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। वीडियो में एक महिला को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना के बैनल पर कालिक पोतते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर क्लिप शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो हालिया है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह गलत है। यह क्लिप हालिया नहीं काफी पुरानी है।
क्या हो रहा है वायरल?
'निर्विकार सिंह' नामक फेसबुक यूजर ने 5 फरवरी को वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि- केजरीवाल और आतिशी के मुंह पर कालिख पोतकर। दिल्ली की जनता ने इलेक्शन का रिजल्ट बता दिया।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले फिर उन्हे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें रोहिणी से बीजेपी एमएलए 'Vijender Gupta' का एक्स अकाउंट मिला। यहां वायरल वीडियो को 28 फरवरी 2024 को ही अपलोड किया जा चुका है। गुप्ता ने वीडियो अपलोड कर लिखा किदिल्ली की जनता ने आप सरकार पर बहुत भरोसा किया। उन्हें पूर्ण बहुमत दिया। लेकिन बदले में उन्हें क्या मिला? नरक जैसी जिंदगी। श्री निवास पुरी वार्ड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 15 दिनों से उनके घरों में सीवर का पानी घुसा हुआ है और उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है!
इससे यह साफ होता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के वक्त का यह वीडियो नहीं है।
The people of Delhi put immense trust in the AAP government. They gave them full majority. But what did they get in return? A life in hell. Women of Shri Nivas Puri Ward erupt in angerFor the last 15 days, their homes have been invaded by sewer water, and there is nobody… pic.twitter.com/r1pjVRfOUn
— Vijender Gupta (@Gupta_vijender) February 28, 2024
Created On :   10 Feb 2025 4:09 PM IST