फिल्म कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रहा विक्की कौशल की फिल्म छावा का तूफान, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई के साथ 500 करोड़ क्लब में पहुंचीं फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रहा विक्की कौशल की फिल्म छावा का तूफान, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई के साथ 500 करोड़ क्लब में पहुंचीं फिल्म
  • बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रहा फिल्म छावा का तूफान
  • रिकॉर्ड ब्रेक कमाई के साथ 500 करोड़ क्लब में पहुंचीं फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बनी ये पीरियड ड्रामा फिल्म छावा साल 2025 की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड और भारतीय फिल्म बना गई है। फिल्म ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गई है। विक्की कौशल ने इसमें शानदार एक्टिंग से सभी को काफी ज्यादा खुश किया है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं अब फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इस फिल्म अभी तक की सभी फिल्मों के मात देते हुए लगातार शानदार परफॉर्म किया है।

छावा की हुई 500 करोड़ क्लब में एंट्री

खबरों के मुताबिक, छावा ने चौथे शनिवार को जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म ने 16.5 करोड़ कमा लिए हैं। अगर 23वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ कमाए है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 508.8 करोड़ हो गया है। इसी के साथ फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। फिल्म ने 23 वें दिन के अपने कलेक्शन से सभी को सरप्राइज कर दिया है। बता दें कि छावा ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पहले वीक में टोटल 219.23 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 180.25 करोड़ कमाए। तीसरे वीक में फिल्म ने 84.05 करोड़ का कलेक्शन किया। 22 वें दिन छावा ने 8.75 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म कास्ट

'छावा' एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छावा में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है।

Created On :   9 March 2025 10:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story