सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, सुपरस्टार चिरंजीवी ने दी थी एक्ट्रेस को खास सलाह!

- तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने
- सुपरस्टार चिरंजीवी ने दी थी एक्ट्रेस को खास सलाह!
डिजिटल डेस्क, मुंबई। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के जोड़ी में से एक थी। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। लेकिन बीते दिनों खबरें आईं कि, कपल के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। कई सालों तक डेट करने के बाद इस कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। ब्रेकअप की खबरों के बाद तमन्ना और विजय ने अपने इंस्टाग्राम से साथ की फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। लेकिन दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब कपल के ब्रेकअप की असल वजह सामने आ गई है। वहीं खबरें हैं कि, सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक्ट्रेस को खास सलाह भी दी थी।
आखिर क्यों हुआ तमन्ना और विजय का ब्रेकअप
दरअसल विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक लंबा नोट लिखते हुए तमन्ना और विजय के रिश्ते पर खुलकर बात की इस पोस्ट के अनुसार तमन्ना के पिता को विजय संग एक्ट्रेस का रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था। लेकिन वक्त के साथ-साथ उन्होंने इसपर मंजूरी दे दी थी जिसके बाद दोनों 2024-25 तक शादी भी करने वाले थे।
इस पोस्ट में ये भी बताया गया कि, जब तमन्ना के पेरेंट्स से उनसे शादी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो विजय से शादी के लिए तैयार नहीं हैं। एक्ट्रेस ने उन्हें ये भी बताया कि अब उन्हें ये भी महसूस होने लगा कि विजय उनके लिए कमिटेड हैं। साथ ही वो पब्लिक प्लेसेस पर विजय के साथ बार-बार दिखने को लेकर भी परेशान थी ये सब वो विजय के कहने पर ही करती थी।
सुपरस्टार चिरंजीवी ने दी सलाह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस मामले में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने तमन्ना को सलाह दी थी कि वो अपने ब्रेकअप की खबर मीडिया तक पहुंचाएं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है एक्टर तमन्ना के परिवार के भी काफी करीब है।
Created On :   13 April 2025 5:44 PM IST