अपकमिंग फिल्म: 'सिकंदर' के नए गाने 'बम बम भोले' का टीजर हुआ रिलीज, होली के रंगों में रंगे नजर आए सलमान, जाने कब सुन सकेंगे पूरा गाना

- 'सिकंदर' के नए गाने 'बम बम भोले' का टीजर रिलीज
- होली के रंगों में रंगे नजर आए सलमान खान
- जाने कब सुन सकेंगे पूरा गाना
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सलमान खान जल्द ही 'सिकंदर' के साथ थिएटर्स में आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 'सिकंदर' ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं मेकर्स ने अब 'सिकंदर' के दूसरे गाने 'बम बम भोले' का टीजर रिलीज कर दिया है। इससे पहले फिल्म का गाना जोहर जबी रिलीज किया गया था जिसें फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब होली के मौके पर इसका दूसरा गाना 'बम बम भोले' रिलीज के लिए तैयार है। टीजर में सलमान खान रंगों में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
गाने का टीजर रिलीज
सिकंदर का नया गाना बम बम भोले होली पर बेस्ड है। टीजर में होली के रंग में डूबे लोग जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पिंक शर्ट पहने सलमान खान की एंट्री इस गाने में चार चांद लगा रही है। बम बम भोले का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पूरे गाने की रिलीज डेट भी बता दी है। बम बम भोले का पुरा गाना 11 मार्च को 1 बजकर 11 मिनट पर रिलीज होगा। इस गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं समीर ने इसे लिखा है और गाने की कोरियोग्राफी दिनेश मास्टर ने की है।
सिकंदर की स्टारकास्ट
फिल्म में पुष्पा 2 की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही सुनील शेट्टी, सत्याराज और शरमन जोशी के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया जा चुका है जिसमें भाई जान के डायलॉग्स ने ही लोगों का दिल जीत लिया है। अब फैंस बसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं।
Created On :   10 March 2025 2:30 PM IST