फिल्म कलेक्शन: स्काई फोर्स का अब तक का सबसे कम कलेक्शन, जाने अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन
- स्काई फोर्स का अब तक का सबसे कम कलेक्शन
- जाने अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन का समय बीत चुका है। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। इसे देखते हुए लग रहा है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद खिलाड़ी कुमार के लिए ये फिल्म वरदान साबित हो सकती है। लेकिन अब फिल्म सेकंड वीक में कमाई मेंटेन करने के लिए स्ट्रगल कर रही है।
फिल्म कलेक्शन
स्काई फोर्स ने पहले दिन 12.25 करोड़ की कमाई की थी। फिर दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा फिल्म ने 28 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे वीक में फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली। हालांकि, फिल्म धीरे-धीरे अपनी चाल से कमाई कर रही है। फिल्म ने आठवें दिन 3 करोड़, नौवें दिन 5 करोड़, दसवें दिन 5.5 करोड़ और 11वें दिन 1.6 करोड़ का बिजनेस किया। खबरों मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन के ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं लेकिन अगर फिल्म ने 1.35 करोड़ की कमाई की है तो ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 102.95 हो जाएगा।
फिल्म कास्ट
160 करोड़ के बजट में बनी 'स्काई फोर्स' को संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मचअवेटेड फिल्म की पहली झलक ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार वीर पहाड़िया के अलावा निमृत कौर , सारा अली खान, बोगुमिला बुबैक और ईरिना अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
Created On :   5 Feb 2025 10:06 AM IST