अपकमिंग फिल्म: पेंडोरा की दुनिया में जल्द होगी सलदाना की वापसी, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' का ट्रेलर

पेंडोरा की दुनिया में जल्द होगी सलदाना की वापसी, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म अवतार फायर एंड ऐश का ट्रेलर
  • पेंडोरा की दुनिया में जल्द होगी सलदाना की वापसी
  • जानिए कब रिलीज होगा फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' का ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड की फिल्म अवतार को अन्य देशों के साथ भारत में भी बहुत पसंद किया गया था। इसके पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए, इसका दूसरा पार्ट अवतार- द वेय ऑफ वॉटर 16 दिसंबर 2022 के रिलीज किया गया था। इन दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इसके तीसरे पार्च फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' की अनाउंसमेंट हो चुकी है। अब 'अवतार: फायर एंड ऐश' को ट्रेलर को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जिसने फैंस का एक्साइटेड कर दिया है।

सिनेमाकॉन 2025 में दिखाया गया ट्रेलर

बता दें कि, सिनेमाकॉन 2025 में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर दिखाया गया, लेकिन अभी इसे दर्शकों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। ट्रेलर में पानी में रहने वाली जनजाति और ऐश लोगों के बीच लड़ाई दिखाई गई है। ऐश लोग एक क्रूर जनजाति हैं, जो पानी की जनजाति को उनके घर से भगा रहे हैं। ट्रेलर में जेक और नेयतिरी की कहानी भी दिखाई गई है, जिसमें नेयतिरी का गुस्सा बढ़ता नजर आता है। साथ ही, आसमान में बड़े एक्शन सीन की झलक भी दिखाई गई।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म जेम्स कैमरून ने बनाई है और इसमें सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, केट विंसलेट जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में जो सलदाना की वापसी हो गई है, जिसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया गया। इस फिल्म को जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है। फिल्म को जेम्स कैमरून और जॉन लैंडौ ने बनाया है। यह फिल्म पेंडोरा की दुनिया को और एक्साइटिंद बनाने वाली है।

Created On :   4 April 2025 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story