सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: नेटफ्लिक्स के इवेंट में एक महिला पर बुरी तरह भड़के सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नेटफ्लिक्स के इवेंट में एक महिला पर बुरी तरह भड़के सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • नेटफ्लिक्स के इवेंट में महिला पर बुरी तरह भड़के इब्राहिम अली खान
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपने एक्टिंग डेब्यू के लेकर चर्चा में हैं। इब्राहिम को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं। वहीं उनकी पहली फिल्म 'नादानियां' का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में वे श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं जब से इस फिल्म का गाना इश्क मैन रिलीज हुआ फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में बीते दिन इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर नेटफ्लिक्स के इवेंट में शामिल हुए थे।

इस इवेंट में दोनों ने साथ में परफॉर्मेंस दी लेकिन इस दौरान इब्राहिम अली खान एक महिला पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, इब्राहिम काफी गुस्से में हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे और जानना चाहते हैं कि, आखिर वो महिला कौन है और इब्राहिम और उसके बीच क्या हुआ?

गुस्से में दिखे इब्राहिम

इब्राहिम अली खान अक्सर अपने Humble Behavior के लिए जाने जाते हैं उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वो लोगों के साथ काफी घुलते मिलते भी दिखाई देते हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक एग्रेसिव वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इब्राहिम काफी बुरी तरह से महिला से बात करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं महिला महिला उन्हें शांत करवाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं अब फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। हालंकि इस वीडियो पर अब तक एक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

नादानियां में आएंगे नजर

करण जौहर ने फिल्म नादानियां का फर्स्ट-लुक पोस्टर अपने इंस्टा अकांट में पोस्ट किया था। पोस्टर में इब्राहिम और खुशी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। 'नादानियां' की कहानी फर्स्ट लव की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। पिया के रोल में खुशी कपूर साउथ दिल्ली की बिंदास लड़की है जबकि अर्जुन बने इब्राहिम नोएडा के एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं।

Created On :   5 Feb 2025 4:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story