Rhea Kapoor Birthday: अनिल कपूर ने बेटी रिया कपूर के लिए लिखा स्पेशल बर्थडे मैसेज, ब्लैक आउटफिट में धूमधाम से मनाया अपना 38वां बर्थडे

अनिल कपूर ने बेटी रिया कपूर के लिए लिखा स्पेशल बर्थडे मैसेज, ब्लैक आउटफिट में धूमधाम से मनाया अपना 38वां बर्थडे
  • रिया कपूर ने ब्लैक आउटफिट में सेलिब्रेट किया बर्थडे
  • सोनम कपूर ने शेयर की बहन के लिए स्टोरी
  • अनिल कपूर ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर का आज (5 मार्च) बर्थ डे है जिसके बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इसी के साथ, उनके परिवार ने रिया कपूर के लिए स्पेशल और क्यूट मैसेज लिख कर विश किया। पिता अनिल कपूर ने उन्हें नंबर वन क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर कहा। बहन सोनम कपूर ने स्टोरी शेयर की जिसमें रिया कपूर को बर्थडे केक काटते हुए देखा जा सकता है। रिया आज 38 साल की हो गई हैं।

पिता ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल छू लेने वाला पोस्ट कर के बेटी रिया को बधाई दी। उन्होंने रिया कपूर की फोटो अपलोड कर लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं रिया! मैं गर्व से कह सकती हूं कि आप आज इंडिया की नंबर वन क्रिएटिव फीमेंल प्रोड्यूसर हो, जो तथ्यों और बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ इसे साबित कर सकती हैं! डिजिटल! और बिना किसी संदेह के हमारे देश की टॉप स्टाइलिस्ट हैं। संयमित, निडर, क्रिएटिव और माफ कीजिए सबसे आलसी भी। कहानियों को क्यूरेट करने से लेकर स्टाइल को रीडिफाइन करने तक, आप यह सब अपने अनोखे जादू से करती हैं। आप हमारे घर को उज्जवल बनाती हैं, हमारी बातचीत को और मजेदार बनाती हैं, और हमारे दिलों को भर देती हैं। चमकती रहो, बॉस महिला! हमेशा तुमसे प्यार करता हूं!

यह भी पढ़े -अभिनेत्री नयनतारा ने दर्शकों और मीडिया से की अपील, वे उन्हें सिर्फ नयनतारा कहें, लेडी सुपरस्टार नहीं

बहन सोनम कपूर ने शेयर की स्टोरी

सोनम कपूर ने बहन के साथ स्टोरी शेयर की जिसमें रिया कपूर को ब्लैक आउटफिट में केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनम कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा- मेरी बहन, मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की बधाई। बहुत मेहनत करो और भी ज्यादा मजे करो। तुम और बेहतर काम करो लव यू। फैंस भी रिया कपूर के बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए। सभी ने उन्हें ढेर सारी विशेज दीं।

यह भी पढ़े -‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर आउट, केस लड़ते नजर आए अनुपम खेर, दमदार अंदाज में दिखीं ईशा-अदा

Created On :   5 March 2025 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story