लगातार शूट के चलते बीमार हुईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस जीतने के बाद तो उनकी फैन फलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। फिलहाल वह सीरियल कहां हम कहां तुम में सोनाक्षी की भूमिका निभा रही हैं। बिग बॉस के बाद यह उनका पहला सीरियल है। लेकिन लगातार शूटिंग और बिजी शेड्यूल के चलते वे बीमार हो गई हैं। इस बात की जानकारी उकने पति शोएब ने दी।
दीपिका के पति शोएम इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इसमें दीपिका एक अस्पताल में बैठी हैं। दरअसल शोएब, दीपिका को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए थे। शोएब ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें डॉक्टर उनका बॉडी टेम्परेचर चेक कर रहे हैं। बता दें अपने बैक टू बैक शूट के चलते वह बीमार हो गईं हैं। दीपिका की सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने फैंस का समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया करती हैं।
दीपिका ने साल 2018 में शोएब से शादी की थी। इस शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म तक बदल लिया था। जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया गया। लेकिन दीपिका ने अपने प्यार के लिए सबको दरकिनार कर दिया। उनके फैंस ने भी उनका सपोर्ट किया। वे अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज भी पोस्ट करती रहती हैं।
Created On :   27 Sept 2019 8:08 AM IST