Love: लंदन की कुडी को डेट कर रहे करण वाहीं, क्वालिटी टाइम बिताते हुए शेयर की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन एक्टर करण वाही की फीमेल फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, एक्टर को उनकी सपनों की राजकुमारी मिल गई है, जिसके चलते उनकी फीमेल फैं का दिल टूट सकता है। करण वाही लंदन में रहने वाली उदिति सिंह को डेट कर रहे हैं। इस बात की जानकारी करण ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर दी।
करण वाही द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। कपल की खूबसूरत फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करण द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उदिति करण के दोस्तों के साथ भी नजर आ रही हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री से न होने के बावजूद वे करण के दोस्तों के साथ उनका इनवाल्वमेंट देखा जा सकता है।
लंदन में बिता रहे क्वालिटी टाइम
रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ महीनों से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। दोनों इस समय लंदन में, क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
इसके पहले जिनिता सेठ को डेट कर चुके हैं करण
करण इसके पहले मॉडल जिनिता सेठ को डेट कर चुके हैं। पर्सनल रीजन्स की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद अब वे उदिति के साथ हैं।
Created On :   9 Jan 2020 10:08 AM IST