इस साल इन सितारों का रहा बोल बाला, यहां जाने किसे मिला दादा साहेब फालके अवार्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार 20 फरवरी को गौरवपूर्ण दादा साहेब फालके अवार्ड 2022 का आयोजन हुआ। ये समारोह मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया गया। बॉलीवुड से टॉलीवुड, सिनेमा से टीवी तक एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े सभी जाने माने सितारे जैसे आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस सेरेमनी में शामिल हुए। सिनेमा जगत के बेहतरीन स्टार्स, फिल्मों, और टीवी शोज के शानदार काम को सराहने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। इस इवेंट में कुल 28 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए।
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट "पुष्पा: द राइज" को फिल्म ऑफ द इयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनकी फिल्म "83" के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा राधिका मदान(पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस), रवीना टंडन(बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज़), मनोज बाजपेयी(बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज़ ), अहान शेट्टी(बेस्ट डेब्यू), कियारा आडवाणी(क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस) और सिद्धार्थ मल्होत्रा(क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर) को भी अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए।
यहाँ जानिए तमाम कैटेगरी में दिए अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट।
फिल्म ऑफ द ईयर- पुष्पा: द राइज
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- शेरशाही
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - रणवीर सिंह
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कृति सैनोनी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - केन घोष
फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान - आशा पारेख
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - सतीश कौशिकी
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - लारा दत्ता
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - आयुष शर्मा
क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म - सरदार उधम
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- सिद्धार्थ मल्होत्रा
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस - कियारा आडवाणी
पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्टर - अभिमन्यु दसानी
पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस- राधिका मदनी
बेस्ट डेब्यू- अहान शेट्टी
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म - एक और दौर
बेस्ट वेब सीरीज - कैंडी
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनोज बाजपेयी
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रवीना टंडन
टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर - अनुपमा
टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शहीर शेख
टेलीविजन श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - श्रद्धा आर्य
टेलीविज़न सीरीज़ में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर- धीरज धूपर
टेलीविज़न सीरीज़ में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस - रूपाली गांगुली
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म - पॉलीक
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - विशाल मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला - कनिका कपूर
सर्वश्रेष्ठ छायाकार - जयकृष्ण गुम्मडि
Created On :   21 Feb 2022 4:47 PM IST